टॉप न्यूज़

पटियाला में बेअदबी की घटनाओं का शिरोमणि कमेटी ने लिया गंभीर नोटिस

पटियाला में विभिन्न स्थानों पर हुई बेअदबी की घटनाओं का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गंभीर नोटिस लिया है। इस संबंध में अंतरिंग कमेटी सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी ने प्रैस कांफ्रैंस कर बताया कि पटियाला-देवीगढ़ रोड तथा शहर के निहाल बाग सर्किट हाउस के पास गुटका साहिब की बेअदबी की दो घटनाओं का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संगत द्वारा खंडित किए गए गुटका साहिब की सूचना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के ध्यान में लाई गई थी।

इसके तुरंत बाद एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के आदेश पर प्रचारक साहिबान ने संगत के सहयोग से पटियाला-देवीगढ़ रोड पर खंडित किए गए गुटका साहिब के बिखरे अंगों को पूरे अदब और सत्कार के साथ रुमाला साहिब में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब पहुंचाया। इसी तरह निहाल बाग सर्किट हाउस के पास भी गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए मिले थे, जिन्हें संगत द्वारा गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब पहुंचाया गया।

जत्थेदार गढ़ी ने कहा कि गुरुद्वारा प्रबंधकों के हैड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह और प्रबंधक मैनेजर भाग सिंह ने इसकी तुरंत सूचना जिला पुलिस प्रशासन को दी। संबंधित उच्च अधिकारियों की टीम ने गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ तालमेल करते हुए जांच शुरू की, जिसके बाद संबंधित थानों में दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद अंतरिंग कमेटी सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह गढ़ी के नेतृत्व में एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार जस्मेर सिंह लाछड़ू और गुरुद्वारा प्रबंधकों ने एसपी सिटी मोहित अग्रवाल को एसएसपी पटियाला के नाम मांगपत्र सौंपा।

गढ़ी ने कहा कि मौजूदा माहौल में आज भी विभिन्न स्थानों पर बेअदबी की घटनाएं सामने आ रही हैं और  सरकार इन्हें रोकने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं, पुलिस अधिकारियों को इसकी जांच कर आरोपियों का पता लगाना चाहिए और दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा करना चाहिए।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!