टॉप न्यूज़
करवा चौथ की रौनक से मिट्टी के कारीगरों के काम में आई तेजी

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारीगरों के काम में भी रौनक लौट आई है। आगामी 29 तारीख को मनाए जाने वाले सुहागिनों के प्रमुख पर्व करवा चौथ को लेकर कारीगरों ने पारंपरिक मिट्टी के करवे बनाने का काम शुरू कर दिया है। कारीगर सुबह से देर शाम तक करवे तैयार करने में जुटे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार त्योहारों के सीजन में बिक्री अच्छी रहेगी और परिवार की आर्थिक स्थिति को कुछ सहारा मिलेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




