टॉप न्यूज़

15 अगस्त से पहले बठिंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सख्त चेकिंग

डॉग स्क्वायड ने भी संभाला मोर्चा

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बठिंडा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के तहत शुक्रवार को बठिंडा रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर और यात्रियों के सामान की जांच की। इस अभियान में RPF, GRP और डॉग स्क्वायड की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के प्रमुख स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें स्टेशन या आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि आम लोगों की सतर्कता से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।

पुलिस की ओर से कहा गया कि सुरक्षा जांच का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित माहौल देना है। साथ ही असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चेतावनी दी गई है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बठिंडा पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लोगों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!