आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफल भी रहेंगे। आपको अपने अंदर मानसिक शांति और भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम मिलने से खुशी होगी।
वृष– आज दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। किसी मित्र या सहयोगी से फोन पर महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। इससे आप खुश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। जिन आर्थिक मामलों के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनमें भी सफलता मिलेगी।
मिथुन– आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी में बीतेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी खास भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में अधिक निखार आएगा।
कर्क– अपने रुके हुए निजी काम पूरे करने के लिए उचित समय है। पारिवारिक गतिविधियों में आपका योगदान रहने से संतुष्टि मिलेगी। युवा कठिन से कठिन काम भी अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
सिंह– इस समय आपसी संबंधों को मजबूत करने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। पढ़ाई कर रहे लोगों का ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा और वे उसे हासिल करने में सफल भी होंगे। बजट को ध्यान में रखकर खर्च करने से आर्थिक समस्याएं नहीं आएंगी।
कन्या– वर्तमान परिस्थितियों में थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। अपने बारे में सोचें और अपने लिए काम करें। थोड़ी सावधानी बरतने से काफी चीजें अपने आप व्यवस्थित हो जाएंगी। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से सुकून रहेगा।
तुला– कई तरह की गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी और मनचाही सफलता भी मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। युवा अपनी किसी योजना को लागू करने में सफल रहेंगे।
वृश्चिक– ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है, इसका पूरा लाभ उठाएं। राजनीतिक संबंध भी मजबूत होंगे। कोर्ट केस से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। बच्चों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी।
धनु– आज अधिकतर काम दिन के पहले हिस्से में ही पूरे हो जाएंगे। घर में करीबी रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। काफी समय बाद अपनों से मिलना सभी को खुशी और उत्साह देगा। आप अपनी दिनचर्या से जुड़े कामों पर भी नए जोश के साथ ध्यान दे पाएंगे।
मकर– लाभदायक समय है, इसका पूरा उपयोग करें। कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो तुरंत फैसला लें। संतान की आमदनी शुरू होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अध्यात्म और धार्मिक कामों में भी समय बीतेगा।
कुंभ– कुछ समय से जिन कामों के लिए प्रयास कर रहे थे, उन्हें पूरा करने का समय आ गया है। आपको मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य आपके पक्ष में है, इसलिए अपनी ऊर्जा का पूरा उपयोग करें।
मीन– लाभदायक स्थिति बनी हुई है। नई योजनाओं और कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी। उन्नति के नए अवसर भी मिलेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात का दौर रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




