आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका काम किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। परिस्थितियां आपके पक्ष में बनेंगी। सरकारी काम भी आसानी से आगे बढ़ सकते हैं।
वृष– वित्तीय योजनाओं पर खास ध्यान दें। इससे काम समय पर पूरे होते जाएंगे। बच्चों से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए रिश्ता आने की संभावना है।
मिथुन– कई गतिविधियों में आपकी भागीदारी रहेगी। तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुसार नतीजे मिलने से राहत और खुशी मिलेगी।
कर्क– ज्यादातर काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे होंगे। किसी धार्मिक या अनुभवी व्यक्ति के साथ समय बिताने से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थियों को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
सिंह– समस्याओं से घबराने के बजाय समाधान खोजेंगे तो सफलता मिलेगी। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर की देखभाल और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
कन्या– दिन संतोषजनक रहेगा। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मेल-मुलाकात होगी। उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। दूसरों की सलाह पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय खुद फैसला लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
तुला– हर काम को लगन से करने की इच्छा रहेगी और अच्छे नतीजे मिलेंगे। महिलाएं अपने व्यक्तित्व को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी। उम्मीद और सपने पूरे करने के लिए समय अच्छा है।
वृश्चिक– किसी रिश्ते में नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। परिस्थितियां मिली-जुली रहेंगी, लेकिन उन्हें अपने पक्ष में करना आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में सुधार आएगा। आमदनी का कोई नया साधन भी शुरू हो सकता है।
धनु– कोई अच्छी खबर मिलने से खुशी और ऊर्जा बढ़ेगी। युवाओं को किसी काम में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। मानसिक शांति के लिए किसी शांत या धार्मिक जगह पर जाने का मन हो सकता है।
मकर– कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक कामों में योगदान रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में भी निखार आएगा।
कुंभ– मेहनत और लगन से कोई रुका काम पूरा हो सकता है। करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराने मतभेद भी खत्म हो सकते हैं। संतान से जुड़ी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।
मीन– दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यस्तता के बावजूद अपनी पसंद के कामों के लिए समय निकालेंगे। भविष्य को लेकर नई योजना बन सकती है। युवाओं को प्रतियोगिता में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




