आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में उत्साह रहेगा। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन उसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
वृष– आपकी बातचीत और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। प्रयासों से कोई खास उद्देश्य पूरा हो सकता है। ज्यादा दौड़-धूप के बावजूद थकान आप पर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
मिथुन– अपनी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वभाव में आ रहे सकारात्मक बदलाव की वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बनेगी।
कर्क– संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता से उसका समाधान निकल सकता है। आपसी मनमुटाव दूर करने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे।
सिंह– वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिलेगी। बदलती परिस्थितियों के अनुसार काम करने के तरीके में किया गया बदलाव फायदेमंद साबित होगा। विदेश जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिल सकती है।
कन्या– नई योजना पर काम शुरू करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। चुनौतियां स्वीकार करें और क्रिएटिव बने रहें। किसी करीबी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे।
तुला– अपनी मेहनत और योग्यता से महत्वपूर्ण काम पूरे कर पाएंगे। कोई सरकारी मामला अटका है तो उसके हल होने की अच्छी संभावना है। युवा करियर पर पूरा ध्यान देंगे और सफलता भी मिल सकती है।
वृश्चिक– किसी खास प्रयास में सफलता मिलेगी। सिद्धांतों और व्यापक सोच की वजह से समाज में आपकी छवि बेहतर होगी। रुका या अटका पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु– दिनचर्या में नयापन लाने के लिए क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। व्यक्तित्व निखारने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा और नई जानकारियां मिलेंगी।
मकर– रोजमर्रा की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला अटका है तो उसे पूरा करने के लिए समय अच्छा है। किसी दुविधा में परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ– दिनचर्या व्यवस्थित करने से व्यक्तित्व में निखार आएगा। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे और नई जानकारियां मिलेंगी। किसी धार्मिक जगह पर जाने की योजना भी बन सकती है।
मीन– अपनी काबिलियत से ऐसा काम करेंगे जिस पर आपको गर्व महसूस होगा। युवा भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और मेहनत करेंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




