धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– थोड़ी सावधानी आपको कई मुश्किलों से बचा सकती है। अपनी योजनाओं को ज्यादा लोगों के सामने जाहिर किए बिना आगे बढ़ाते रहें। सतर्क रहकर काम करेंगे तो योजनाएं सफल होने की संभावना बढ़ेगी। किसी करीबी दोस्त का सहयोग भी आपके लिए खास मददगार रहेगा।

वृष– उत्साह बनाए रखेंगे तो चुनौतियों को आसानी से संभाल पाएंगे। पिछले कुछ समय से की जा रही मेहनत और लगन का आज अप्रत्याशित फायदा मिल सकता है। युवाओं को अपने भविष्य और आगे के रास्ते को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा। दोस्तों से बातचीत करके भी अच्छा महसूस होगा।

मिथुन– ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी खास काम को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले परिवार के लोगों की सलाह लेना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

कर्क– कहीं फंसी हुई पेमेंट वापस मिलने से खुशी होगी। छोटी-छोटी खुशियां दिन को और अच्छा बनाएंगी। बच्चों का सही मार्गदर्शन उनकी प्रगति में मदद करेगा। कोई खास काम आपकी शर्तों और मन मुताबिक तरीके से पूरा होने की भी संभावना है।

सिंह– दिन बहुत व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत के अनुकूल नतीजे भी मिलेंगे। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपने काम खुद व्यवस्थित करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। आर्थिक गतिविधियों में सुधार आएगा। लंबे समय से चल रही कोई चिंता भी दूर हो सकती है।

कन्या– आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो अपने काम और गतिविधियों में सुधार ला पाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। निजी समस्याएं भी कम होंगी। हर पहलू पर व्यवस्थित तरीके से काम करने पर स्थितियां तेजी से आपके पक्ष में आ सकती हैं।

तुला– अपनी पसंद के कामों के लिए कुछ समय निकालने से मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी। किसी खास व्यक्ति के साथ रहने या बातचीत करने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मुश्किल समय में करीबी दोस्तों का सही सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक– कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

धनु– आपकी सरल जीवनशैली घर और बाहर दोनों जगह व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगी। समाज और सोसायटी से जुड़े लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। फाइनेंस से जुड़े काम समय पर और मन मुताबिक तरीके से पूरे हो सकते हैं।

मकर– दिन सुखद रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आज सुलझ सकता है। महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू करने की ऊर्जा बनी रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। अपनी क्षमता और ऊर्जा का पूरा इस्तेमाल कर पाएंगे।

कुंभ– कोई लाभदायक यात्रा हो सकती है। बहुत ज्यादा व्यस्त रहने के कारण घर पर समय कम दे पाएंगे, लेकिन कई महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफल रहेंगे। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ भी मिलने के योग हैं।

मीन– घर के नवीनीकरण और सजावट से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। इन कामों के लिए पहले बजट तय करना आर्थिक परेशानी से बचाएगा। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत होगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!