टॉप न्यूज़

लुधियाना में iPhone 17 Pro चोरी की कोशिश

दुकानदार को एक्टिवा से घसीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना शहर के पॉश इलाके BRS नगर में एक मोबाइल शॉप पर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां ग्राहक बनकर आए एक युवक ने iPhone 17 Pro चोरी कर भागने की कोशिश की। दुकानदार ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगा। इस दौरान दुकानदार ने एक्टिवा का पिछला हिस्सा पकड़ लिया, जिसके चलते आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हालांकि, दुकानदार की कोशिश के बीच आरोपी मोबाइल छोड़कर मौके से फरार हो गया।

दुकानदार के मुताबिक, युवक ग्राहक बनकर दुकान पर आया था। उसने मोबाइल देखने की बात कही और फाइनेंस करवाने की इच्छा जताई। इसी दौरान वह iPhone 17 Pro लेकर भागने लगा। दुकानदार ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर भागने लगा। दुकानदार ने उसे रोकने के लिए एक्टिवा का पिछला हिस्सा पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उसे घसीटता हुआ आगे ले गया। बाद में आरोपी मोबाइल छोड़कर फरार हो गया।

दुकानदार ने बताया कि मोबाइल तो वापस मिल गया, लेकिन घटना के बाद उन्हें धमकियां भी मिलीं। इसके चलते उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में डर का माहौल है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। देर शाम पुलिस की ओर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!