टॉप न्यूज़

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार

70 ग्राम हेरोइन और 298 गोलियां बरामद

मोगा जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत निहाल सिंह वाला और अजीतवाल थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से कुल 70 ग्राम हेरोइन और 298 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

थाना निहाल सिंह वाला पुलिस के मुताबिक 30 सितंबर को एएसआई फैज मोहम्मद के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव वाला इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नशीले पदार्थ लेकर क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान उनके पास से 70 ग्राम हेरोइन और 200 नशीली गोलियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान सिंह पुत्र रेशम सिंह और हरविंदर सिंह पुत्र इकबाल सिंह, दोनों निवासी गांव नंगल के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दूसरी कार्रवाई थाना अजीतवाल पुलिस की ओर से एलएलआर कॉलेज रोड पर की गई। पुलिस के अनुसार टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी उसे एक व्यक्ति के पास नशीली गोलियां होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 98 नशीली गोलियां मिलने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान साहिब सिंह पुत्र पीता सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8, कबड़वच्छा रोड, मुदकी, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!