Uncategorized

सर्दियों में सेहत और त्वचा का ऐसे रखें ख्याल, आयुर्वेद के ये आसान उपाय आएंगे काम

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी सेहत और त्वचा पर इसका असर दिखने लगता है। ठंडी हवाओं के कारण त्वचा रूखी हो जाती है और होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आयुर्वेद में हर मौसम के हिसाब से खानपान और दिनचर्या बदलने की सलाह दी गई है। इसे ऋतुचर्या कहा जाता है। आइए खबर में विस्तार में जानते हैं सर्दियों में सेहत और त्वचा का ध्यान रखने के कुछ आसान तरीके…

सर्दियों में क्या खाना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में शरीर की पाचन शक्ति अच्छी रहती है। इसलिए इस मौसम में पौष्टिक और ताकत देने वाला खाना खाना चाहिए। अपनी डाइट में दूध, अनाज और घर का बना ताजा भोजन शामिल करें। इसके अलावा गाजर, मूली, पालक, मेथी और दूसरी हरी सब्जियां खाएं। मौसमी फल भी जरूर खाएं। ये शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा खाना न खाएं।

सरसों के तेल से करें मालिश

बता दें कि सर्दियों में ठंडी हवा के कारण त्वचा की नमी कम हो जाती है। इससे त्वचा रूखी होने लगती है। ऐसे में नहाने से पहले सरसों के तेल से शरीर की हल्के हाथों से मालिश कर सकते हैं। इससे त्वचा को नमी मिलती है और रूखापन कम होता है।

फटे होंठों के लिए अपनाएं ये उपाय

ठंड में होंठ फटना आम समस्या है। इससे बचने के लिए होंठों पर घी या दूध की मलाई लगा सकते हैं। इससे होंठ मुलायम रहते हैं। इसके अलावा होंठों की नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

सर्दियों में इन बातों का रखें ध्यान

– रोजाना पर्याप्त पानी पिएं।
– खाने में हरी सब्जियां और फल शामिल करें।
– त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
– ठंडी हवाओं से त्वचा को बचाकर रखें।
– शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना हल्की एक्सरसाइज करें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!