
नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत के दौरान शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना आम बात है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से कमजोरी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए व्रत में सही आहार और तरल पदार्थ लेना बेहद जरूरी है, ताकि दिनभर शरीर तरोताजा और स्वस्थ बना रहे।
विशेषज्ञों के अनुसार, शाम के समय तक चेहरे पर थकान और लटकापन महसूस होने लगता है। ऐसे में कुछ ऐसा खाना चाहिए जो तुरंत ऊर्जा दे और व्रत के नियमों के अनुसार सेवन किया जा सके। आइए जानते हैं कुछ इंस्टेंट एनर्जी देने वाले व्रत-फ्रेंडली विकल्प…
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना खिचड़ी व्रत में तुरंत ऊर्जा देने वाला पौष्टिक नाश्ता है। यह आसानी से पचती है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। साबूदाना में पोटैशियम की मौजूदगी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है। मूंगफली और आलू मिलाकर इसकी पौष्टिकता बढ़ाई जा सकती है।
घी में भुने मखाने
घी में भुने मखाने पाचन में मदद करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है। मखाने हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं।
शकरकंद चाट
शकरकंद चाट फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह व्रत के दौरान तुरंत ऊर्जा देती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिससे कमजोरी कम महसूस होती है।
फल और दही की रायता
फल और दही रायता पाचन को दुरुस्त रखता है और तुरंत ऊर्जा देता है। यह प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत है, कब्ज और सूजन को कम करता है। साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन और कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे दिनभर तरोताजा महसूस होता है। इस व्रत सीजन में इन डिश को शाम के समय शामिल करने से न केवल ऊर्जा बनी रहती है बल्कि शरीर स्वस्थ और तरोताजा भी रहता है।




