धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपकी लगन और मेहनत आपको फायदा देगी। परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। भूमि या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बन रही है, तो तुरंत उस पर अमल करें। सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में सहयोग करना परिवार के लोगों का मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखेगा।

वृष– वृष राशि के लोग आज अपने किसी विशेष काम में मन मुताबिक सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नई उपलब्धियां हासिल करने का रास्ता भी बनेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम भी बन सकता है।

मिथुन– अपने कामों को सूझबूझ और धैर्य से पूरा करें। आपको लाभदायक नतीजे जरूर मिलेंगे। किसी से कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का उचित समय है। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।

कर्क– दिन सुखद रहेगा। सिर्फ समय बर्बाद न करें और क्रिएटिविटी पर फोकस रखें। आपके राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से आपको उचित सपोर्ट मिलेगा। अगर घर में कोई सुधार से जुड़ी योजना बन रही है, तो वास्तु संबंधी नियमों का पालन करना भी उत्तम रहेगा।

सिंह– कोई गवर्नमेंट से जुड़ा काम चल रहा है या कोई मामला अटका हुआ है, तो आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है। महिलाओं के लिए समय बहुत अनुकूल है। नन्हे मेहमान के आगमन से जुड़ी शुभ सूचना मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

कन्या– घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। इससे सभी पारिवारिक सदस्य अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन और रिसर्च में उचित परिणाम मिलेंगे। जीवन बहुत सहज और सरल महसूस होगा।

तुला– पब्लिक प्लेस पर किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको शालीनता का परिचय देना होगा। इससे समस्याएं जल्दी सुलझ जाएंगी और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी फोकस कर पाएंगे। हर बात को गहराई से समझना आपका विशेष गुण रहेगा। इससे कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी।

वृश्चिक– अपनी किसी योजना के सुचारू रूप से लागू होने से आप कॉन्फिडेंस महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कामों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा। खास लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे।

धनु– दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। इससे पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा। अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से काम करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा।

मकर– जिम्मेदारियां बढ़ने पर हार मानने के बजाय उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इससे आपका मनोबल बना रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी समस्या का आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से हल निकालने में सक्षम रहेंगे। खुद का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।

कुंभ– आज अत्यधिक भागदौड़ की स्थिति रहेगी, लेकिन मेहनत के मन मुताबिक परिणाम मिलने से थकान हावी नहीं होगी। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। घर के रखरखाव से जुड़े कामों को लेकर परिवार के लोगों के साथ कुछ योजनाएं बनेंगी।

मीन– उत्तम समय है। दिनभर मन प्रसन्न बना रहेगा और बेहतर परिणाम भी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी सफलता मिलेगी। कुछ समय एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर बिताने से आपको मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!