
आज के समय में जब लोग हेल्दी V लाइफस्टाइल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में ऐसे फूड कॉम्बिनेशन की तलाश भी बढ़ गई है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हों। बता दें कि ओट्स और शहद का कॉम्बिनेशन इन्हीं में से एक है। ओट्स जहां फाइबर और पोषण से भरपूर होते हैं, वहीं शहद प्राकृतिक मिठास के साथ औषधीय गुण भी प्रदान करता है। जब इन्हें एक साथ डाइट में शामिल किया जाता है, तो यह शरीर को ऊर्जा देने से लेकर पाचन और वजन नियंत्रण तक कई तरह से लाभ पहुंचा सकता है।
वजन नियंत्रित करने में मददगार
बता दें कि शहद के साथ ओट्स खाने से वजन घटाने में सहायता मिल सकती है। ओट्स में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है। वहीं शहद मीठे की इच्छा को प्राकृतिक रूप से संतुष्ट करता है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम हो सकती है।
ऊर्जा का अच्छा स्रोत
सुबह शहद के साथ ओट्स खाने से शरीर को पूरे दिन काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है। ओट्स धीरे-धीरे ताकत देते हैं, जबकि शहद तुरंत एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर दिनभर एक्टिव और तरोताजा महसूस करता है।
पाचन तंत्र को सपोर्ट
इसमें मौजूद फाइबर पाचन को ठीक रखने में मदद करता है। ओट्स पेट और आंतों को सही तरीके से काम करने में सहारा देते हैं, जबकि शहद पेट को आराम पहुंचाता है। इससे खाना आसानी से पचता है और पेट हल्का महसूस होता है।
त्वचा के लिए भी लाभकारी
बता दें कि ओट्स और शहद का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं होता। इन्हें चेहरे पर भी लगाया जा सकता है। शहद त्वचा को नमी देता है और उसे मुलायम बनाता है, जबकि ओट्स पुरानी और डेड स्किन को हटाने में मदद करते हैं। इससे चेहरा साफ और नरम दिख सकता है।
इसे कैसे खाएं?
रात में ओट्स को दूध या दही में भिगोकर रख दें। इसमें थोड़ी मात्रा में शहद और चाहें तो चिया सीड्स मिलाएं। सुबह इसे फ्रिज से निकालकर ऊपर से फल या सूखे मेवे डालकर नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




