टॉप न्यूज़

छावनी परिषद स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल

CM भगवंत मान फहराएंगे तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार को स्थानीय छावनी परिषद स्टेडियम में समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने रिहर्सल का जायजा लिया और इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

रिहर्सल से पहले अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) कृष्णपाल राजपूत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

मार्च पास्ट में BSF, पंजाब पुलिस, पंजाब पुलिस महिला विंग, हिमाचल पुलिस, होम गार्ड, महिला होम गार्ड, NCC और स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने पीटी शो और देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने गिद्धा और भांगड़ा की प्रस्तुति देकर समारोह में रंग भर दिया। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में अलग-अलग सरकारी विभागों की झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहेंगे।

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां पूरी गंभीरता और मेहनत से निभाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

समारोह को देखते हुए स्टेडियम और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पीने के पानी, अस्थायी शौचालय और स्टेडियम में पर्याप्त कूड़ेदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। SSP भूपिंदर सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!