देश

दिल्ली से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट

IMD ने जारी किया अपडेट

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार, 18 अगस्त को दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD के अनुमान के अनुसार 18 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में व्यापक बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। नोएडा और गाजियाबाद सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी मानसून की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 अगस्त को बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 से 23 अगस्त तक बारिश का दौर बना रह सकता है। लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, कानपुर, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत कई जिलों में मौसम करवट ले सकता है।

पूर्वी भारत में मानसून की गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। बिहार और झारखंड में 17 से 19 अगस्त के बीच व्यापक बारिश होने का अनुमान है। वहीं पश्चिम बंगाल तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 17 से 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।

मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। जबलपुर, मंडला, सिवनी, शहडोल और उमरिया जैसे इलाकों में लगातार बारिश से निचले क्षेत्रों में पानी भरने का खतरा बढ़ सकता है।

उत्तराखंड में 18 से 23 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 17 से 23 अगस्त तक राज्य में गरज-चमक और बिजली गिरने की गतिविधियां भी हो सकती हैं। नैनीताल, पौड़ी, चमोली, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 अगस्त तक भारी बारिश का दौर रहने की संभावना जताई गई है। हिमाचल के पर्वतीय क्षेत्रों में भी लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!