धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज का दिन काफी हद तक आपके मन मुताबिक बीत सकता है। अनुभवी और खुशमिजाज लोगों के संपर्क में रहने से सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता या दूसरी कोशिश में मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आगे की तैयारी को लेकर उत्साह रहेगा। दिन की शुरुआत से ही जरूरी कामों पर ध्यान देंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा।

वृष– आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। सही समय पर सही कदम उठाना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। महिलाओं के लिए दिन खास तौर पर अच्छा रह सकता है। वे निजी और प्रोफेशनल दोनों जिम्मेदारियां अच्छे तरीके से संभाल पाएंगी। किसी काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं तो अब उसके नतीजे मिलने की संभावना है।

मिथुन– किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कई पुराने काम दोबारा गति पकड़ेंगे और उनमें सफलता मिलने की संभावना है। दिन को सकारात्मक सोच के साथ बिताएं। लंबे समय से अटकी चीजों में सुधार होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। सही व्यक्ति से मिला सहयोग बहुत काम आ सकता है।

कर्क– पिछले कुछ समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर की मरम्मत या सुधार की योजना है तो उसे व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं। कुछ समय अकेले या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन शांत होगा। इससे सोच भी ज्यादा साफ रह सकती है। परिवार से जुड़ा कोई पुराना मामला भी बेहतर दिशा में जा सकता है।

सिंह– पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी सुलझने से घर का माहौल बेहतर होगा। परिवार के रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ पेमेंट मिल सकता है। इसके साथ ही घर में बच्चे के जन्म से जुड़ी शुभ सूचना मिलने के संकेत हैं। एक साथ दो अच्छी स्थितियां बनने से परिवार में खुशी बढ़ सकती है।

कन्या– संपर्कों के जरिए नई और उपयोगी जानकारी मिल सकती है, जो आगे फायदा देगी। रुका हुआ या किसी को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कुछ परेशानियां रहेंगी, लेकिन आप उनका समाधान निकाल पाएंगे। आर्थिक मामले में राहत मिलने से दूसरे जरूरी कामों पर भी ध्यान देना आसान होगा।

तुला– काम करने के तरीके में बदलाव से आपकी क्षमता बढ़ सकती है और बेहतर नतीजे मिलेंगे। आज योजनाओं को केवल सोचने के बजाय उन पर काम करने में समय लगेगा। विद्यार्थी और युवा अपना टाइम मैनेजमेंट सुधारेंगे तो कई परेशानियों से बच सकते हैं। व्यवस्थित तरीके से काम करने का सीधा फायदा मिलेगा।

वृश्चिक– दोस्तों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बीत सकता है। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगे। युवा अपने भविष्य और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। वे किसी लक्ष्य पर पूरा ध्यान लगा सकते हैं।

धनु– अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। दिन की शुरुआत में ही कामों की प्राथमिकता तय कर लें। इससे स्थितियां ज्यादा आसानी से संभलेंगी। लंबे समय से किसी काम में चल रही रुकावट आज दूर हो सकती है। इससे किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना आसान होगा।

मकर– घर-परिवार की कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। किसी अनुभवी या प्रभावशाली व्यक्ति से बातचीत के जरिए खास परेशानी का समाधान निकल सकता है। व्यस्तता के बावजूद दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क बना रहेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कुंभ– आत्मविश्वास और काम करने की क्षमता मजबूत रहेगी। किसी खास कार्यक्रम या गेट-टुगेदर में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। कुछ नया हासिल करने की इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। लोगों के बीच आपकी राय को प्राथमिकता मिलेगी और इससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

मीन परिस्थितियों के मुताबिक खुद को बदलने से अलग-अलग जिम्मेदारियां आसानी से संभाल पाएंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी गतिविधि से हो सकती है। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बच्चे पढ़ाई पर अच्छा ध्यान लगाएंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!