आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आज ज्यादातर समय परिवार से जुड़ी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में बीतेगा। बच्चों के साथ समय बिताने और उनका मार्गदर्शन करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है।
वृष– घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी और समय हंसी-खुशी बीतेगा। आपका आदर्शवादी और समझदार व्यवहार सामाजिक छवि को बेहतर बनाएगा। कोई ऐसा काम भी पूरा हो सकता है, जिसे आप मुश्किल मान रहे थे।
मिथुन– आज कुछ वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यह मुलाकात आपके लिए सकारात्मक रहेगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के विवाह का प्रस्ताव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बीच-बीच में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन आप उनका समाधान भी निकाल लेंगे।
कर्क– कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। घर को सुंदर बनाने के लिए शॉपिंग हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश भी करेंगे।
सिंह– आपकी लगातार कोशिशों से किसी उलझन का समाधान मिलेगा। नजदीकी लोगों के साथ चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी और रिश्तों में फिर मिठास आएगी। पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बीतेगा।
कन्या– परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। इनका सही फायदा उठाने की कोशिश करें। युवा अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे। आपका भावुक और संवेदनशील स्वभाव दूसरे लोगों के साथ संबंधों को बेहतर बनाएगा।
तुला– किसी भी परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। इससे अच्छी और विपरीत दोनों स्थितियों में संतुलन बना रहेगा। सरकारी मामलों में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। उलझन होने पर नजदीकी दोस्तों की सलाह काम आएगी।
वृश्चिक– आपके संतुलित व्यवहार से हर परिस्थिति में तालमेल बना रहेगा। कहीं अटकी हुई पेमेंट मिलने से खुशी और राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है, तो उस पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
धनु– पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं पर काम कर रहे थे, उनके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। इसके लिए मेहनत बनाए रखने की जरूरत है। युवा पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और पूरी कोशिश करेंगे।
मकर– ग्रहों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। पिछले कुछ समय से चल रही उलझन और बेचैनी से राहत मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अचानक कोई मुश्किल काम पूरा होने से खुशी मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में पूरी मेहनत करेंगे।
कुंभ– आज कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है। आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के कारण नई उपलब्धि मिल सकती है। बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। बातचीत और विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा देगा।
मीन– प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मुलाकात का मौका मिलेगा। ये संपर्क आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर से जुड़ी समस्या में दोस्तों से सही सलाह और मदद मिलेगी। इससे आपका तनाव भी कम होगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




