धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– रुकी हुई इनकम का कोई स्रोत फिर शुरू हो सकता है, इसलिए अपने प्रयासों में कमी न आने दें। कुछ लोग आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन इसका आपकी कार्यप्रणाली पर नकारात्मक असर नहीं पडेगा। मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

वृष– समय अच्छा है। अपने कर्म पर भरोसा रखें, भाग्य भी साथ देगा। घर में अनुशासन और शांत माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा। मेहनत और समझदारी से अच्छी उपलब्धियां मिल सकती हैं।

मिथुन– नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आना-जाना रहेगा। किसी आध्यात्मिक स्थान पर समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी और थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। फाइनेंस से जुडा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

कर्क– आज आपके सामने कई विकल्प रहेंगे। सही फैसला लेने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से जुडा विवाद चल रहा है तो उसे सुलझाने का सही समय है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन भी उपयोगी रहेगा।

सिंह– विपरीत परिस्थिति में तनाव लेने के बजाय सकारात्मक रहें। इससे मनोबल और आत्मविश्वास बढेगा। घर के बडे-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने से आर्थिक चिंता दूर हो सकती है।

कन्या– दिन खुशनुमा रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करके खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की भी अच्छी संभावना बन रही है।

तुला– समय पूरी तरह पक्ष में नहीं है, लेकिन हर परिस्थिति में तालमेल बनाकर आप दिन को काफी हद तक अपने अनुकूल कर लेंगे। सामाजिक और सोसाइटी से जुडे कामों में योगदान देने से पहचान बढेगी। रिश्तेदारों के आने और मेल-मुलाकात से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक– किसी अनुभवी व्यक्ति से सही मार्गदर्शन मिलेगा और आप अपने काम को अच्छी तरह पूरा करने में सफल रहेंगे। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है।

धनु– अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से सही दिशा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किया गया प्रयास सफल हो सकता है। अपनी पसंद के कामों में कुछ समय बिताने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलेगी।

मकर– कोई महत्वपूर्ण फैसला लें तो उस पर कायम रहें, इससे फायदा होगा। घर में अनुशासन और व्यवस्थित माहौल बनाए रखने में आपका खास योगदान रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

कुंभ– परिवार के लोगों के साथ बातचीत करके लिया फैसला अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। बच्चों से जुडी समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी और आप अपने काम पर बेहतर ध्यान दे पाएंगे।

मीन– अनुभवी लोगों के संपर्क में रहने से नए अनुभव मिलेंगे। संपत्ति से जुडा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है, इसलिए कोशिश जारी रखें। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!