राज्य के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब में इस साल मानसून की चाल कमजोर पड़ती दिख रही है, लेकिन हिमाचल की सीमा से सटे ज़िलों में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, खासकर 11 अगस्त को कुछ ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पिछले दस दिनों में राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है कि आगामी सप्ताह में तीन दिन अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे खेतों को नमी मिलने की संभावना है।
राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाकी जिलों की तुलना में काफी अधिक है। जबकि लुधियाना, पटियाला और अमृतसर जैसे शहरों में तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट और नवांशहर जैसे जिलों में 11 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। इसके विपरीत, 12 और 13 अगस्त को राज्य भर में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 14 और 15 अगस्त को एक बार फिर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




