दिल्ली में असफल हुई क्लाउड सीडिंग

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर काबू पाने की कोशिशों के तहत मंगलवार को की गई क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश का प्रयोग असफल रहा। आईआईटी कानपुर की टीम द्वारा किए गए इस प्रयास में उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले। वैज्ञानिकों का कहना है कि बादलों में नमी की मात्रा बेहद कम (सिर्फ 20%) होने के कारण बारिश नहीं हो पाई। अब बुधवार को एक बार फिर दोबारा यह प्रयोग किया जाएगा।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को किए गए प्रयास “पूरी तरह सफल नहीं” रहे। उन्होंने कहा, “क्लाउड सीडिंग कोई जादुई उपाय नहीं है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक आपात (SOS) समाधान है। पर्याप्त नमी न होने से बारिश नहीं हो सकी।” वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रभावी क्लाउड सीडिंग के लिए कम से कम 50% आर्द्रता जरूरी होती है, जबकि मंगलवार को दिल्ली में यह स्तर सिर्फ 20% तक सीमित था।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




