धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। इस दौरान मनचाहे अवसर भी मिल सकते हैं। कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताएं। इससे मानसिक शांति और सुकून मिलेगा।

वृष– आपकी बातचीत और काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। कोशिशों से कोई खास काम पूरा हो सकता है। ज्यादा भागदौड़ होने के बावजूद आप थकान को खुद पर हावी नहीं होने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए समय बहुत अच्छा है।

मिथुन– बाहरी गतिविधियों में भी अपनी मौजूदगी और योगदान बनाए रखें। आपकी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने आएगी। घर के नवीनीकरण से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। रोज की एक जैसी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।

कर्क– किसी खास काम के लिए की जा रही कोशिशों में सफलता मिलेगी। जमीन या वाहन से जुड़ा काम चल रहा है तो वह पूरा होने की दिशा में आगे बढ़ेगा। काम व्यवस्थित तरीके से बनने पर राहत महसूस होगी। किसी धार्मिक जगह जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

सिंह– रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना भी बन सकती है। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या- कुछ समय अपनी पसंद के कामों में भी बिताएं। इससे मानसिक और शारीरिक सुकून मिलेगा। जरूरतमंद और बुजुर्ग लोगों की सेवा और देखभाल में रुचि रहेगी। परिवार के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

तुला– किसी खास व्यक्ति के साथ गंभीर विषय पर बातचीत में आपकी मजबूत बात की तारीफ होगी। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बीच सुकून और मनोरंजन के लिए भी समय निकाल पाएंगे।

वृश्चिक– कोई अच्छी खबर मिलने से दिनभर खुशी का माहौल रहेगा। जिस काम के लिए पिछले कुछ समय से कोशिश कर रहे थे, उसमें तेजी आएगी और सफलता भी मिल सकती है। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी और नई जानकारी मिलेगी।

धनु– कोशिश करने पर मनचाहे काम अपनी इच्छा के मुताबिक पूरे हो सकते हैं। नई और ज्ञान बढ़ाने वाली जानकारी हासिल करने में रुचि रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा लेंगे।

मकर– प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना है तो आज इस दिशा में काम आगे बढ़ा सकते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास से उनका सामना कर पाएंगे।

कुंभ– पिछले कुछ समय से चल रही दुविधा और बेचैनी दूर होगी। असंभव लग रहा कोई काम अचानक पूरा होने से खुशी और उत्साह रहेगा। आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।

मीन– अलग-अलग गतिविधियों में आपकी मौजूदगी रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलेगा। अपनी मेहनत और क्षमताओं पर भरोसा रखें। आपकी समझदारी और कारोबारी सोच से इनकम के नए रास्ते बनेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!