धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- आज आपके लिए महत्वपूर्ण संपर्क बनेंगे और घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग भी आपको मिलेगा, जो आपके भाग्य के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। उनकी देखभाल करना आपका कर्तव्य है। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

वृष- आज का दिन सुखद रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी तरह की दुविधा और बेचैनी से आपको राहत मिलेगी। आप फिर से अपनी ऊर्जा इकट्ठा करके अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। समय का सम्मान करें, तो समय भी आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बनाएगा।

मिथुन- प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आपको दोस्तों से अच्छी सलाह और मदद मिलेगी, जिससे आपका तनाव भी दूर होगा।

कर्क- किसी सामाजिक गलत गतिविधि के खिलाफ आवाज उठाना आपके लिए एक मिसाल बनेगा। समाज में आप सम्मानित महसूस करेंगे और इसकी वजह से आप अपने कामों को अच्छे तरीके से कर पाएंगे। रुका हुआ पैसा भी आपको टुकड़ों में मिल जाएगा।

सिंह- किसी धार्मिक व्यक्ति के साथ रहने से आपकी सोच में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। हर परिस्थिति का सामना करने की उनमें हिम्मत और साहस रहेगा।

कन्या- इस समय की गई मेहनत का नतीजा आपको बहुत जल्द मिलने वाला है। आज किसी काम में अचानक फायदा होने की स्थिति बन रही है। अपने कामों पर ध्यान केंद्रित करें। अपनी क्षमता और योग्यता को पहचानें और तरक्की करें।

तुला- व्यस्तता के बावजूद आप अपने घर-परिवार को भी पूरा समय देंगे। साथ ही, कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी प्रॉपर्टी आदि में डील करने के लिए यह एक अच्छा समय है।

वृश्चिक- आज आपके ऊपर कुछ खास जिम्मेदारियां आएंगी और आप उन्हें अच्छी तरह से पूरा भी करेंगे। आप पूरी लगन से अपने कामों के प्रति समर्पित रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलने से सुकून और राहत मिलेगी।

धनु- कहीं निवेश करने की योजना है, तो उसे तुरंत पूरा करें, निश्चित ही आपको फायदा होगा। परिवार के लोगों की खुशी आपकी प्राथमिकता पर रहेगी और सुख-सुविधाओं व शॉपिंग में समय बीतेगा। इस पर आपका खर्चा भी होगा।

मकर- आपके स्वभाव में भावुकता और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखना आपका खास गुण है। यही गुण आपके लिए सम्मान का कारण बनेगा। आज आप पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। धार्मिक जगहों पर भी आपका सेवा से जुड़ा कोई योगदान रहेगा।

कुंभ- आज का समय आपके लिए हर तरह से फायदेमंद है। घर के रखरखाव या मरम्मत से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। मेहमानों का आना-जाना रहेगा और समय हंसी-खुशी से बीतेगा। आपका आदर्शवादी और समझदार व्यवहार आपकी सामाजिक छवि को और अधिक बेहतर बनाएगा।

मीन- आज दिन भर काम के बोझ की वजह से आप व्यस्त रहेंगे। इसलिए आराम और मौज-मस्ती पर ध्यान न देकर काम पर अपना ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई फायदेमंद और नजदीकी यात्रा भी संभव है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!