धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– चुनौतीपूर्ण समय में भी आप अपनी योग्यता और आत्मविश्वास से परेशानियों का सामना कर लेंगे। उन्नति के लिए अपने हितों को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। खासतौर पर महिलाओं के लिए दिन बहुत अनुकूल है।

वृष– दिन व्यवस्थित रहेगा। दूसरों की सलाह लेने के बजाय अपनी समझ और मन की आवाज पर भरोसा करें। इससे आप अपने काम बेहतर तरीके से पूरे कर पाएंगे। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो फैसला ले सकते हैं। कोई खुशखबरी भी मिल सकती है।

मिथुन– आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और काम करने के तरीके से सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे होंगे। जो लोग आपके खिलाफ थे, उनके सामने आपकी स्थिति साफ होगी और संबंध दोबारा अच्छे हो सकते हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

कर्क– दिन व्यस्त रहेगा। संतान से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने से राहत मिलेगी। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। शाम को परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।

सिंह– ग्रह स्थिति अच्छी है। पिछले कुछ समय से जो लक्ष्य तय किया हुआ है, उस पर काम करने का अच्छा समय है। संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी रहेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

कन्या– उधार दिया या अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। समझदारी और सूझबूझ से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ी चिंता का समाधान भी मिलेगा।

तुला– ग्रह स्थिति सकारात्मक रहेगी। निजी काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित होगा। किसी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी रहेगी। किसी परेशानी का समाधान भी मिलेगा।

वृश्चिक– दिन अच्छा रहेगा। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत बनाए रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ज्यादातर काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होंगे।

धनु– परिवार और निजी कामों में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ खरीदारी में समय बीतेगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी और सम्मान मिलेगा।

मकर– घर में शांति और सुकून रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा मनमुटाव भी दूर हो सकता है। अपनी मेहनत से मुश्किल से मुश्किल काम पूरा कर लेंगे। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

कुंभ– ग्रह स्थिति सकारात्मक है। मेहनत से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने उम्मीद की है। सफलता और उन्नति के रास्ते खुलेंगे। युवाओं को कोई उपलब्धि मिलने से तनाव कम होगा।

मीन– किसी खास काम के लिए कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने की संभावना है। दूसरे कामों में भी आपकी सक्रियता बनी रहेगी। लोगों की बातों की परवाह किए बिना अपने काम पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!