आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने की संभावना है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी कर लेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार से चल रहा पुराना विवाद परिवार के अनुभवी सदस्य की मदद से सुलझ सकता है।
वृष– मनपसंद कामों में कुछ समय बिताने से रोज की भागदौड़ और तनाव से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने-बेचने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें। इस समय की गई डील फायदेमंद हो सकती है।
मिथुन– युवाओं को करियर से जुड़ी मनचाही अच्छी खबर मिल सकती है। मजबूत इरादे के साथ अपने कामों पर ध्यान दें। आर्थिक नजरिये से दिन अच्छी उपलब्धियां दिला सकता है। रचनात्मक और मनपसंद गतिविधियों में भी अच्छा समय बीतेगा।
कर्क– मनपसंद गतिविधि में समय बिताने से खुशी मिलेगी। इनकम का कोई रुका हुआ जरिया दोबारा शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आलस छोड़कर कोशिश तेज करें।
सिंह– ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका पूरा फायदा उठाएं। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। इसके लिए जरूरी कोशिश करते रहें। घर में धार्मिक कार्यक्रम होने से सकारात्मक माहौल बनेगा।
कन्या– दिन की शुरुआत में कामों की सही योजना बना लेंगे, तो सभी जिम्मेदारियां आसानी से पूरी हो जाएंगी। निजी कामों के लिए भी समय मिल जाएगा। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात खुशी और ताजगी देगी। पिता की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी।
तुला– लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार था, आज वह सुलझ सकता है। इससे आप दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रखने से व्यक्तित्व में निखार आएगा।
वृश्चिक– दिन की शुरुआत सुकून भरी होगी। फोन से कोई अच्छी खबर मिलने पर खुशी होगी। नई तकनीक का इस्तेमाल करके काम को आगे बढ़ाएंगे। मनपसंद गतिविधियों के लिए भी समय निकाल पाएंगे।
धनु– आपकी कोशिशों में तेजी आएगी और अपने दम पर खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पुरानी गलतियों से सीखकर काम करने का तरीका सुधारना फायदेमंद रहेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से दिन खुशनुमा बीतेगा।
मकर– सकारात्मक सोच बनाए रखें। आपके काम धीरे-धीरे पूरे होते जाएंगे। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए समय अनुकूल है। किसी दोस्त से मन की बात करने पर सही सलाह मिल सकती है। घर के विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ– दिन खुशनुमा रहेगा। काफी समय बाद करीबी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से सभी खुश रहेंगे। किसी दोस्त की परेशानी में मदद करने से आपको खुशी और संतोष मिलेगा। घर में नया वाहन खरीदने की संभावना भी बन रही है।
मीन– रोज की एक जैसी दिनचर्या से राहत पाने के लिए मनपसंद कामों में समय बिताएं। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। जमीन-जायदाद और निवेश से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR



