धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। जो काम लंबे समय से रुके या अटके हुए थे, वे आज थोड़े प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं। पढ़ाई कर रहे युवाओं को अपनी शिक्षा से जुड़ी चल रही परेशानी का समाधान मिल सकता है।

वृष– किसी काम में तुरंत सफलता न मिले तो चिंता करने की बजाय दोबारा कोशिश करने का संकल्प आपको आगे बढ़ाएगा। समझदारी से किया गया धन का लेनदेन फायदेमंद रहेगा। इस समय लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

मिथुन– आज अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा, जिससे मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो आज उस पर ध्यान दें, सफलता मिलने की संभावना है। युवाओं को अपने प्रयासों का उचित परिणाम मिल सकता है।

कर्क– दिन सुखद रहेगा। परिवार के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का भरोसा आप पर और मजबूत होगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को कोई उम्मीद की किरण दिखाई दे सकती है।

सिंह– आज दिनभर कई तरह के बदलाव होंगे और ज्यादातर आपके पक्ष में रहेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को इंटरव्यू या करियर से जुड़ी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अगर किसी संपत्ति को खरीदने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो आज उसमें गति आ सकती है।

कन्या– आज आप अपने भीतर अद्भुत उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है और आप उसका अच्छा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है।

तुला– घर में करीबी संबंधियों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई और करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस होगी।

वृश्चिक– नए संपर्क स्थापित होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति अपना दायित्व निभाने में भी आप सफल रहेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक या शांत स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।

धनु– आज आपका कोई खास काम बनने से फायदा होगा और इससे मन को काफी राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। अगर घर बदलने या घर से जुड़ी किसी योजना पर विचार कर रहे हैं, तो आज उस पर काम शुरू करने का सही समय है।

मकर– परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में हो रही हैं। लक्ष्य पाने के लिए पूरी मेहनत करें। कोई भी काम शुरू करने से पहले बजट जरूर बनाएं, इससे आर्थिक दिक्कतों से बचेंगे। करीबी रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम भी बन सकता है।

कुंभ– आपकी वाकपटुता और व्यवहारकुशलता के कारण आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी ऑनलाइन शॉपिंग में भी अच्छा समय बीतेगा। कोई लाभदायक छोटी यात्रा भी संभव है।

मीन– आज दिल की बजाय दिमाग से काम लें। भावुकता में आकर नुकसान हो सकता है। बच्चों के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बनेंगी और निवेश से जुड़े काम भी पूरे हो सकते हैं। हिम्मत और साहस के दम पर आप कठिन काम को भी आसान बना लेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!