टॉप न्यूज़
जालंधर सिविल अस्पताल में कृष्णा लैब के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

जालंधर सिविल अस्पताल में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे कृष्णा लैब के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गोराया निवासी सुशीला पत्नी कुमार ने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया। महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंची थी। रास्ते में ही उसे लेबर पेन शुरू हो गया था।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नमिता घई ने बताया कि सुशीला के पहले से चार बच्चे हैं और यह उसकी पांचवीं डिलीवरी थी। महिला कृष्णा लैब के बाहर मौजूद थी, तभी डॉक्टर राउंड के लिए जा रहे थे। उन्होंने महिला को लेबर पेन में देखा और तुरंत स्टाफ को सूचित कर स्ट्रेचर मंगवाया। हालांकि, इससे पहले ही महिला ने लैब के बाहर बच्चे को जन्म दे दिया। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने बच्चे को रिसीव किया और बाद में महिला को उपचार के लिए गायनी वार्ड में भर्ती करवाया गया।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




