टॉप न्यूज़
मोगा में 33 ग्राम हेरोइन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 33 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। थाना समालसर पुलिस ने दो आरोपियों से 8 ग्राम, जबकि थाना सिटी साउथ मोगा पुलिस ने दो आरोपियों से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों मामलों में बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ के दौरान हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और इसे आगे पहुंचाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




