
पंजाब में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 16 जुलाई 2025 तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, होशियारपुर, नवांशहर और मोहाली समेत कई जिलों में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 जुलाई से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो सकता है। इसके साथ ही बारिश की संभावना बढ़ेगी और तापमान में फिर गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, अगले चार दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ उमस का असर देखने को मिल सकता है।
बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




