टॉप न्यूज़

लुधियाना में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका

पति-पत्नी झुलसे

लुधियाना शहर के फोकल प्वाइंड के अधीन आते राजीव गांधी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक दंपति गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय महिला खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत झुलसे दंपति को अस्पताल पहुंचाया और प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि अगर समय पर मदद न की जाती, तो हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते थे।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से घायलों के इलाज में मदद करने और इलाके में गैस सिलेंडर की सुरक्षा जांच बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!