धर्म

आज लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

जानें टाइमिंग और सूतक काल

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 3 मार्च, मंगलवार को लगने जा रहा है। बता दें कि यह चंद्र ग्रहण धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण भी विशेष मानी जाती है। भारतीय समयानुसार ग्रहण का आरंभ दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर इसका समापन होगा, जबकि सूतक काल सुबह लगभग 9 बजकर 20 मिनट से प्रभावी माना जाएगा। जानें आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण-

नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण का समय

नई दिल्ली में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। हालांकि ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर ही हो जाएगा।

नोएडा में कब दिखेगा ग्रहण

नोएडा में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 47 मिनट तक देखा जा सकेगा।

पटना में चंद्र ग्रहण

पटना में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंद्रोदय के साथ दिखाई देगा और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यहां ग्रहण की स्थानीय अवधि लगभग 51 मिनट रहेगी।

कोलकाता में चंद्र ग्रहण

कोलकाता में ग्रहण शाम 5 बजकर 43 मिनट से दिखना शुरू होगा और 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगा। यहां पूर्ण चंद्र ग्रहण की स्पष्ट झलक देखने को मिलेगी।

वाराणसी में ग्रहण का समय

वाराणसी में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।

लखनऊ में चंद्र ग्रहण

लखनऊ में यह ग्रहण शाम 6 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक देखा जा सकेगा।

भोपाल में ग्रहण

भोपाल में चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 28 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

जयपुर में समय

जयपुर में ग्रहण शाम 6 बजकर 33 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक दिखाई देगा।

चंडीगढ़ और शिमला

चंडीगढ़ में 6 बजकर 27 मिनट से और शिमला में 6 बजकर 25 मिनट से ग्रहण दिखाई देगा। दोनों स्थानों पर यह 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

कहां नहीं दिखेगा ग्रहण?

दादर और नागर हवेली तथा अहमदाबाद के कुछ हिस्सों में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे स्थानों पर सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ग्रहण के प्रमुख चरण

उपच्छाया से पहला स्पर्श: 2:16 PM

प्रच्छाया से पहला स्पर्श: 3:21 PM

खग्रास प्रारंभ: 4:35 PM

परमग्रास: 5:04 PM

खग्रास समाप्त: 5:33 PM

प्रच्छाया से अंतिम स्पर्श: 6:46 PM

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!