धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बीतेगा और उनकी जरूरतों पर खुलकर खर्च कर सकते हैं। लोगों की नजर में आपकी छवि बेहतर होगी। परिवार और करीबी लोगों के साथ संबंध भी मजबूत होंगे। युवाओं ने किसी प्रोजेक्ट के लिए जो कोशिश की है, वह अब सफलता की ओर बढ़ सकती है।

वृष– ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने संपर्क और मजबूत करें, क्योंकि इन्हीं के जरिए मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। दिनभर ऊर्जा महसूस होगी। घर की सुख-सुविधाओं और व्यवस्था से जुड़े कामों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

मिथुन– मेहनत और समझदारी से आपकी उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। जोखिम वाले कामों में रुचि बढ़ेगी और इन्हें करने में उत्साह महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी। बातचीत और सही कम्युनिकेशन के जरिए कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क– प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम चल रहा है तो आज पूरा हो सकता है। आर्थिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए समय अनुकूल है और आपकी कोशिश सफल होने की संभावना है। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। उनसे कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।

सिंह– घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी। घर के बुजुर्गों के साथ मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना भी बन सकती है। कोई सरकारी मामला लंबे समय से चल रहा है तो उसका समाधान निकलने की संभावना है।

कन्या– ज्यादातर समय परिवार से जुड़े कामों में बीतेगा। सभी काम व्यवस्थित तरीके से पूरे होने पर संतोष महसूस होगा। किसी धार्मिक गतिविधि में आपकी खास मौजूदगी रह सकती है। अपनी पसंद के किसी काम में भी रुचि बनी रहेगी।

तुला– ग्रह स्थिति अनुकूल है। आसपास की परिस्थितियों में बदलाव आएगा और उसके अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। हालांकि इन अवसरों का कितना फायदा मिलेगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप समय का कितना सही इस्तेमाल करते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।

वृश्चिक– व्यस्तता के बावजूद परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल पाएंगे। अपनी कार्यकुशलता से उम्मीद के मुताबिक फायदा मिल सकता है। अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा है। दिन आगे बढ़ने के साथ परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी।

धनु– अपनी पसंद के कामों में समय बिताने से ऊर्जा और खुशी महसूस होगी। ज्यादातर काम बिना बड़ी रुकावट के पूरे हो सकते हैं, हालांकि मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में अच्छी सफलता मिलने से राहत और संतोष मिलेगा।

मकर– अपनी प्रतिभा और क्षमता लोगों के सामने लाने के लिए समय अनुकूल है। किसी चुनौती से घबराने के बजाय उसे स्वीकार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक विचारों से मानसिक और आत्मिक खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में की गई मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कुंभ– दिन सामान्य रहेगा, लेकिन किसी खास उद्देश्य के लिए की गई कोशिश काफी हद तक सफल हो सकती है। घर के लिए कोई नई चीज खरीदी जा सकती है। परिवार के वरिष्ठ लोगों का अनुभव और मार्गदर्शन आपके लिए खास उपयोगी रहेगा।

मीन– मन खुश रहेगा। निवेश और पैसों से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्तता हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। करीबी रिश्तेदार घर आ सकते हैं। स्थान परिवर्तन के लिए लंबे समय से की जा रही कोशिशों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!