धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी असरदार व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपसी बातचीत से कुछ नई जानकारियां मिलेंगी। पिछले कुछ समय से जिन कामों की वजह से आप परेशान थे, उनसे जुड़ी समस्या भी सुलझ जाएगी।

वृष– किसी मित्र या संबंधी के साथ चल रहे गिले शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में फिर मिठास आएगी। पैसों से जुड़ी बातों में सुधार होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में भी अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन– घर में संबंधियों या मित्रों के आने से मेहमानदारी में दिन का काफी समय बीतेगा। खुलकर खर्च करने की इच्छा भी रहेगी। बच्चे से जुड़ी कोई शुभ खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कर्क– विद्यार्थियों को मेहनत का मनचाहा परिणाम मिलने से सुकून मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने निजी कामों के लिए समय निकाल लेंगे। अपने संपर्कों का सही उपयोग करने में भी आप सफल रहेंगे।

सिंह– परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। कोई जरूरी काम पूरा होने से शरीर और मन में ऊर्जा बनी रहेगी। युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे और ध्यान से काम करेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस लेने के प्रयास सफल हो सकते हैं।

कन्या– भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से सफलता मिलेगी। निजी और सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी। घर में नई चीज खरीदने की संभावना है। जितनी मेहनत करेंगे, उतने अच्छे परिणाम भी मिलेंगे।

तुला– अपने कामों को मनचाहे तरीके से पूरा करने के प्रयास सफल रहेंगे। अगर आप आगे बढना चाहते हैं तो कभी कभी अपने फायदे की भी सोच जरूरी होती है। समय के अनुसार तुरंत फैसला लेने से काम समय पर पूरे होंगे।

वृश्चिक– संपर्कों या मीडिया के जरिए कुछ नए विषयों पर जानकारियां मिलेंगी। घर और निजी कामों में तालमेल रखने से काम समय पर पूरे होंगे। विद्यार्थियों की स्कूल या कॉलेज की गतिविधियों में रुचि बढेगी।

धनु– ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप अपने अंदर अच्छा आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलने से घर में खुशी रहेगी। धर्म कर्म के कामों में दान पुण्य का मौका मिलेगा।

मकर– सुख सुविधा पर खर्च करके खुशी मिलेगी। अपनी बात दूसरों के सामने रखने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष की गतिविधियों से मन संतुष्ट रहेगा। जमीन जायदाद या शेयर में निवेश के लिए समय अनुकूल है। आपका भरोसा और दृढ इरादा आपको सफलता दिलाएगा।

कुंभ– लंबे समय के विषयों पर विचार होगा। आपका शांत रवैया लक्ष्य पाने में मदद करेगा। बच्चे अनुशासित रहकर पढाई पर ध्यान देंगे। खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा।

मीन– आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ बीतेगा। मुश्किल समय में नजदीकी रिश्तेदार का सहयोग और सलाह मिलेगी। किसी जरूरी काम की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। कमाई का कोई रुका स्रोत फिर शुरू हो सकता है।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!