धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी प्रस्ताव आने की संभावना है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभदायक और सम्मानजनक रहेगी। ग्रह स्थिति आपके लिए नई उपलब्धियों के रास्ते खोल रही है, जो आने वाले समय में लाभदायक साबित होंगी।

वृष– दिन का अधिकतर समय सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में बीतेगा। आपकी व्यवस्थित कार्यशैली से समाज में पहचान मजबूत होगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन– जमीन-जायदाद से जुडी समस्या हल होने की संभावना है। अगर निवेश की योजना है, तो सही समय पर निर्णय लाभ देगा। अध्यात्म और धर्म संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा।

कर्क– दिन शुभ रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपकी समस्या हल होगी और काम में ध्यान बढ़ेगा। सामाजिक संपर्क मजबूत होंगे। घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

सिंह– दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। जरूरी काम निपटाने के लिए दिनचर्या में बदलाव करना पड़ेगा, जो आपके लिए सकारात्मक रहेगा। खुद को साबित करने के अच्छे मौके मिलेंगे।

कन्या– आज का दिन अवसर देने वाला है। आकस्मिक लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा से जुडी गतिविधियों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे।

तुला– आज व्यक्तिगत और पारिवारिक कामों में व्यस्तता रहेगी। अधिकांश कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलने से आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे।

वृश्चिक– समय अनुकूल है। योग्यता और क्षमता से आप रुकावटों को पार कर आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन खुशियां बढ़ाएगा। खास मुद्दों पर उपयोगी बातचीत होगी।

धनु– समय अनुकूल है। दिन की शुरुआत में ही योजना बनाकर चलेंगे तो रुके काम पूरे होंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने से मेल-मिलाप बढ़ेगा।

मकर– पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का सही समय है। लाभदायक और खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं, इसलिए समय का सही उपयोग करें। विद्यार्थी अपने परिणाम से संतुष्ट रहेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा।

कुंभ– किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समस्या का समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त की योजना में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। पारिवारिक रखरखाव के काम बढ़ेंगे। सामाजिक दायरा भी विस्तृत होगा।

मीन– पिछले समय की अव्यवस्थित स्थिति अब सामान्य होने लगेगी। संतान की पढ़ाई या विवाह से जुडी सकारात्मक खबर मिल सकती है। आपकी विनम्र वाणी और अच्छा स्वभाव सम्मान दिलाएगा। व्यक्तिगत कामों में भी अनुकूलता आएगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!