आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आपका शांत स्वभाव और व्यवस्थित तरीके से काम करने की आदत दिन को अच्छा बनाएगी। कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट आज वापस मिल सकती है। धैर्य के साथ हर काम पूरा करने से आपको मन मुताबिक नतीजे मिलेंगे। साथ ही आप अपने दूसरे व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
वृष– ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप खुद निकालने में काफी हद तक सफल रहेंगे। अतीत को भूलकर वर्तमान पर ध्यान देने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आप मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखेंगे।
मिथुन– काम करने का जोश और जज्बा आपको अच्छी सफलता देगा, इसलिए मेहनत में कोई कमी न रखें। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी। रोचक और ज्ञान बढ़ाने वाला साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय बीतेगा।
कर्क– जिस लक्ष्य को पाने के लिए आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, आज उसके अच्छे नतीजे मिलने का समय है। कोशिश जारी रखें और उम्मीद बनाए रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है।
सिंह– किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत से हासिल कर लेंगे। बस हर किसी पर भरोसा न करें और अपने काम से मतलब रखें। आत्ममंथन करने से मानसिक और आत्मिक शांति मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाए रखेंगे।
कन्या– आलस छोड़ें और एक्टिव रहें। अनुभवी लोगों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। आपकी सोच और दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान और काम की तारीफ होगी।
तुला– अपने रुके हुए कामों को गति देने के लिए समय अनुकूल है। फाइनेंस से जुड़े काम मन मुताबिक पूरे होते जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल वाला माहौल रहेगा।
वृश्चिक– आज दिन शुभ रहेगा। आपके मित्र और रिश्तेदार किसी परेशानी को सुलझाने में आपकी मदद करते दिखेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी दिक्कतों से राहत मिलेगी। रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश भी जारी रहेगी।
धनु– इस समय अपना लक्ष्य हासिल करना आपकी प्राथमिकता रहेगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका खास योगदान रहेगा।
मकर– ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। कुछ समय से मन में चल रही उलझन खत्म होगी। आप अपनी पसंद के कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी प्रियजन से मुलाकात सभी को खुशी देगी। आपसी बातचीत से कई नई बातों की जानकारी भी मिलेगी।
कुंभ– कई तरह की गतिविधियां आज आपको व्यस्त रखेंगी। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से खास मान-सम्मान मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक बातचीत होगी। विद्यार्थी नए सेशन की पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे।
मीन– अनुभवी लोगों से मिली अच्छी सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कोई भी काम करने से पहले उसके हर पहलू पर सोच-विचार करें। इससे आपकी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




