धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी खास दोस्त की मदद से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। काम करने का जोश और मेहनत आपको सफलता दिलाएंगे। अच्छी और ज्ञान बढ़ाने वाली किताबों में रुचि रहेगी। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भी मन लगेगा।

वृष– ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। सही समय का फायदा उठाना आपकी मेहनत पर निर्भर करेगा। महिलाएं निजी और प्रोफेशनल जिम्मेदारियां अच्छी तरह संभालेंगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी मेहनत करेंगी।

मिथुन– व्यस्तता के बीच धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी समय निकालें। इससे मानसिक शांति मिलेगी। घर की मरम्मत या बदलाव करते समय सही योजना बनाकर काम करें।

कर्क– अनुभवी लोगों के साथ नई योजना पर गंभीर बातचीत होगी और सही रास्ता निकलेगा। आत्मविश्वास के दम पर कोई खास लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या दूर होगी।

सिंह– मेहनत से परिस्थितियों को काफी हद तक अपने पक्ष में कर लेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।

कन्या– दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और काम आसानी से बनने लगेंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी।

तुला– घर की मरम्मत या सुधार के काम हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर लगाया पैसा आगे चलकर फायदा दे सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं।

वृश्चिक– रोजमर्रा की व्यस्तता से अलग धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। अपने सिद्धांतों पर टिके रहने से समाज में सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु– नई जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन इनके अच्छे नतीजे मिलने से राहत भी मिलेगी। कहीं से रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। मनोरंजन की यात्रा की योजना भी बन सकती है।

मकर– प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम चल रहा है, तो मनचाहा नतीजा मिल सकता है। घर के बड़े लोगों की सलाह काम आएगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित रहेंगे।

कुंभ– विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और निवेश की महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग आपके लिए खास फायदेमंद रहेगा।

मीन– आपकी योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। दूसरों की बातों की परवाह करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शुरुआत में आलोचना हो सकती है, लेकिन उपलब्धि मिलने के बाद वही लोग आपका समर्थन करेंगे।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!