धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– अपनी मेहनत और कार्य क्षमता बनाए रखें। किसी विशेष कार्य में आपको उचित सफलता मिलेगी, साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कोई बड़ा निवेश करने के लिए भी समय उत्तम है, जो भविष्य में उचित लाभ देकर जाएगा। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करते रहें।

वृष– वाहन अथवा जमीन-जायदाद के क्रय-विक्रय संबंधी योजना बनेगी। कोई रुका हुआ वित्त संबंधी काम है, तो उस पर जरूर ध्यान दें। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का भी कार्यक्रम बनेगा। वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। हाइजनिक रहना अति आवश्यक है।

मिथुन– किसी भी योजना को बनाने से पहले जल्दबाजी न करके उस पर पूरी तरह विचार-विमर्श अवश्य करें। इससे आप उचित अंजाम दे पाएंगे। आय का कोई रुका हुआ स्रोत शुरू करने के लिए प्रयास करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए उन्नति के बेहतरीन योग बने हुए हैं।

कर्क- वित्त संबंधी रुके हुए कार्य आज पूरे हो जाएंगे। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

सिंह-किसी नजदीकी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आपका सकारात्मक रवैया आपकी बहुत ही परेशानियों का हल निकालेगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी कुछ समय व्यतीत होगा। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

कन्या- लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप किसी हद तक भी मेहनत कर सकते हैं। आज भी आपका ऐसा ही जज्बा बना रहेगा। आपका कोई सपना भी साकार होगा। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा। युवाओं के प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे।

तुला- यह समय कड़ी परीक्षा वाला है। आप अपनी मेहनत और योग्यता द्वारा लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। बदलते परिवेश की वजह से आपने जो नीतियां बनाई हैं, वे फायदेमंद साबित होंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी आप पर सदैव बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।

वृश्चिक– आपकी कार्यप्रणाली बेहतर होगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा आपके कार्यों की भी सराहना होगी। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास और मेहनत कामयाब रहेंगे। घर परिवार की गतिविधियां व्यवस्थित तथा अनुशासित रहेंगी।

धनु– जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझें। इससे खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। पिछली गलतियों से सबक लेकर वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास होगा। उचित आत्मविश्वास के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। परिवार तथा व्यवसाय के बीच संतुलन बना रहेगा।

मकर– रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। इससे सुकून मिलेगा और अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का समाधान हो जाने से घर में शांति का माहौल बनेगा। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।

कुंभ– कोई भी खास निर्णय लेने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। इससे कार्य सुगमता से बनेंगे। बहुत समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। साथ ही कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी।

मीन– कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज उसे व्यवस्थित करने के लिए किसी का मार्गदर्शन मिल सकता है। खास मित्रों से मुलाकात होगी तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम पूर्ण संबंध रहेंगे।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!