धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पैतृक संपत्ति से जुड़ा वाद-विवाद चल रहा हो, तो उसे सुलझाने का उचित समय आ गया है। किसी शुभचिंतक की सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। लाभदायक यात्रा भी संभव है।

वृष– ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। दिनचर्या को लेकर बनाई गई आपकी सीक्रेट योजना सफल हो सकती है। भाइयों या निकट संबंधी के साथ यात्रा/मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा।

मिथुन– भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर अमल शुरू करें, फायदा होगा। मित्रों से मेल-मुलाकात होगी और कई व्यक्तिगत व कारोबारी जानकारियां मिलेंगी। निकट संबंधी के साथ चल रहा विवाद दूर होगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाएं।

कर्क– पारिवारिक वातावरण को और अधिक सुखद व व्यवस्थित बनाने के लिए आप कुछ नियम बनाएंगे और सफल भी होंगे। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और रूपरेखा बनाना गलती से बचाएगा।

सिंह– कोई भी काम शुरू करने से पहले उसकी सही रूपरेखा बनाएं, इससे काम अच्छे से पूरा होगा। दूसरों की गलतियां माफ करके रिश्तों को सहज रखने में आपकी दरियादिली काम आएगी। परिवार और समाज में आपका वर्चस्व बना रहेगा।

कन्या– कर्मप्रधान बनें और अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करें। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। भूमि या वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। कुछ समय मनोरंजन के लिए भी निकालेंगे।

तुला– आज आपका कोई काम हल होने वाला है और किसी समस्या का भी निवारण होगा। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से सुकून मिलेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा।

वृश्चिक– ग्रह स्थिति फायदेमंद बनी हुई है। परिवार के सदस्यों का सहयोग लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

धनु– ग्रह स्थिति फायदेमंद बनी हुई है। परिवार के सदस्यों का सहयोग लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मकर– किसी भी सिलसिले में लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो उसके सुखद परिणाम मिलेंगे। युवाओं को भविष्य से जुड़ी चिंता से राहत मिलेगी। रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे।

कुंभ– किसी से वादा किया है, तो आज उसे जरूर निभाएं। मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। संपर्कों से बेहतरीन जानकारियां और अनुभव मिलेंगे। बच्चे और युवा वर्ग पढ़ाई व करियर पर पूरा ध्यान देंगे।

मीन– ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। आपके सोचे हुए काम समय पर बनते नजर आएंगे। धन के लेनदेन में शुभता रहेगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ लाभदायक योजनाएं बनेंगी, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!