धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– परिवार के लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। कोई खास मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। घर में बदलाव से जुड़ी कोई योजना पहले से बनी हुई है, तो आज उसे अमल में लाने के बारे में गंभीर विचार-विमर्श होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है।

वृष– हालात आपके पक्ष में हैं। दूसरों से सलाह लेने की बजाय अपने मन की आवाज सुनें, आपको सही दिशा जरूर मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से निजी कामों में समाधान मिलने की पूरी उम्मीद है।

मिथुन– प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। अपनी कार्यप्रणाली और व्यक्तित्व को निखारने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। युवाओं को अपने करियर से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिलने से राहत और सुकून रहेगा।

कर्क– प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई सकारात्मक डील हो सकती है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। किसी नए काम की शुरुआत में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा।

सिंह– आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए अच्छे मौके ला सकते हैं। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर तुरंत काम किया जा सकता है। घर से जुड़े कामों में भी कुछ समय बीतेगा।

कन्या– आज कोई रुका हुआ काम बन सकता है। सिर्फ मेहनत और लगन की जरूरत है। युवा अपनी कलात्मक और खेलकूद से जुड़ी रुचियों में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे खुशी मिलेगी और अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।

तुला– आज का दिन लाभ देने वाला है। समय हंसी-खुशी बीतेगा और आप खुले दिल से परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और बेहतर होगी। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। अगर कोई काम रुका हुआ है, तो आज प्रयास करने पर वह पूरा हो सकता है।

वृश्चिक– संतान से जुड़ा कोई काम पूरा हो जाने से राहत मिलेगी। करीबी संबंधियों के साथ मिलकर कुछ खास योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक दिक्कतें भी दूर होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में भी कुछ समय बीतेगा।

धनु– किसी भी खास काम को शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें, फिर उसे अमल में लाएं, तो आपको मनचाही सफलता मिल सकती है। घर में मेहमानों के आने की सूचना मिलने से खुशी का माहौल रहेगा।

मकर– कोई रुका हुआ या अटका हुआ मामला सुलझ सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रोफेशनल शिक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। जमीन या वाहन से जुड़े काम के लिए ऋण लेना पड़ सकता है, लेकिन चिंता न करें, यह ऋण जल्दी उतर जाएगा। भूमि से जुड़ी खरीदारी भी फायदेमंद रह सकती है।

कुंभसामाजिक या राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इन मौकों का सही लाभ उठाएं। आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कामों में भी समय बीतेगा।

मीन– आज कई तरह की गतिविधियों में हलचल बनी रहेगी और तुरंत नतीजे भी मिल सकते हैं। युवा वर्ग ध्यान रखें कि आज कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती है, इसलिए मेहनत और उत्साह बनाए रखें। लाभदायक यात्रा भी पूरी हो सकती है।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!