
रोजमर्रा की जिंदगी में छोटी-सी दिखने वाली चाबी का महत्व बहुत बड़ा होता है। लेकिन अगर आप अक्सर अपनी चाबियां कहीं रखकर भूल जाते हैं और हर दिन उन्हें ढूंढने में समय बर्बाद होता है, तो इसे सिर्फ आदत मानकर नजरअंदाज करना सही नहीं है। यह आपकी दिनचर्या, मानसिक स्थिति और घर के माहौल से जुड़ा एक संकेत भी हो सकता है।
क्या कहते हैं धार्मिक संकेत?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चाबी का संबंध सुरक्षा और नियंत्रण से होता है। ऐसे में बार-बार चाबी खोना इस बात की ओर इशारा कर सकता है कि व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन या नियंत्रण खो रहा है। कई लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा या ग्रहों के प्रभाव से भी जोड़कर देखते हैं, खासकर जब घर में अन्य चीजें भी लगातार गुम होने लगें।
वास्तु शास्त्र में क्या है नियम?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में हर चीज की एक निश्चित जगह होना जरूरी है और चाबियां भी इसका अपवाद नहीं हैं।
चाबियों को उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।
मुख्य दरवाजे के पास की-होल्डर लगाना बेहतर होता है।
चाबियां हमेशा ऐसी जगह रखें जहां वे आसानी से दिखें और तुरंत मिल जाएं।
उन्हें जमीन के पास या गंदी जगहों पर रखने से बचना चाहिए।
इन गलतियों से करें परहेज
किचन, गैस स्टोव या बाथरूम के आसपास चाबियां रखना
तकिए या बिस्तर के नीचे चाबी रखना
अलग-अलग जगहों पर चाबियां बिखेर देना
बेकार या टूटी हुई चाबियों को संभालकर रखना
मानसिक और व्यवहारिक कारण भी हो सकते हैं
सिर्फ धार्मिक या वास्तु कारण ही नहीं, बल्कि बार-बार चाबी खोना आपके मानसिक तनाव, व्यस्त दिनचर्या या ध्यान की कमी का संकेत भी हो सकता है। जब दिमाग कई कामों में उलझा रहता है, तो छोटी-छोटी चीजों को याद रखना मुश्किल हो जाता है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




