धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– आर्थिक नजरिये से आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बेहतरीन डील भी संभव है। संतान के करियर से जुड़ी किसी समस्या को लेकर किसी खास व्यक्ति से उचित सलाह और मदद मिलेगी। इससे आप राहत महसूस करेंगे और अन्य कामों पर भी बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे।

वृष– परिवार के रखरखाव को लेकर कुछ योजनाएं बनेंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो फायदेमंद साबित होगी। अपनी सोच को सकारात्मक और संतुलित बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार आएगा।

मिथुन– किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। कलात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। जनसंपर्क को भी बढ़ावा मिलेगा और आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ यात्रा से जुड़ा कोई प्रोग्राम बन सकता है।

कर्क– घर में संबंधियों का आगमन होगा। प्रसन्नता के साथ रिश्तों को निभाएं। कामों को नियमबद्ध तरीके से करना लाभकारी साबित होगा। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा अटका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है।

सिंह– आज दिन की शुरुआत बहुत सकारात्मक रहेगी। मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी समय बीतेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस बना रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनकी कोशिशों में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

कन्या– सामाजिक कामों में अपना योगदान देना आपकी पहचान बढ़ाएगा। लोकप्रियता के साथ-साथ आपका जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात हो सकती है। घर में धार्मिक काम करवाने की योजना बन सकती है।

तुला– उत्तम ग्रह स्थिति बनी हुई है। कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। इस समय निवेश संबंधी कामों में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी आस्था रहेगी।

वृश्चिक– लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान आज हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ भेंट-मुलाकात के अवसर बनेंगे और कुछ नई जानकारियां भी मिलेंगी।

धनु– कुछ उपलब्धियां आपके सामने आ सकती हैं। उन पर अमल करने से पहले बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ लोगों की सलाह तथा मार्गदर्शन पर जरूर ध्यान दें। इससे कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस होगी। इस समय किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान भी बन सकता है।

मकर– कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। हर काम को प्रैक्टिकल तरीके से पूरा करने की कोशिश कामयाब रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून रहेगा।

कुंभ– किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा और कुछ सुखद अनुभव भी हो सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में जाकर आप सुकून और शांति महसूस करेंगे। युवाओं के लिए सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे चिंता दूर होगी।

मीन– अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। इस अनुकूलता का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्द पूरा करने की सोच रखें।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!