धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियां अच्छी तरह पूरी करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन शांत होगा। घर की सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी हो सकती है। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।

वृष– घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बड़े लोगों का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन इनकम बेहतर रहने से ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

मिथुन– सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय बिताने से नई जानकारियां मिलेंगी और संपर्क बढ़ेंगे। विद्यार्थी और युवा अपना पसंदीदा काम या प्रोजेक्ट पूरा होने से खुश रहेंगे।

कर्क– चुनौतियां आएंगी, लेकिन उनके समाधान भी मिलते जाएंगे। देश-दुनिया से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। अपनी क्षमता के अनुसार कोई खास काम पूरा होने से खुशी मिलेगी।

सिंह– जिम्मेदारियां और भागदौड़ ज्यादा रहेगी, लेकिन सफलता मिलने से थकान कम हो जाएगी। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से नई बातें सीखेंगे। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कन्या– मार्केटिंग और मीडिया से जुड़ी जरूरी जानकारियां जुटाएं। इससे योजना को सही तरीके से पूरा कर पाएंगे। दूसरों से मदद की उम्मीद रखने के बजाय अपने काम खुद पूरा करें। इससे दिनचर्या और जीवनशैली में भी अच्छा बदलाव आएगा।

तुला– ऐसे कामों पर ध्यान दें, जिनसे काम के साथ नई जानकारी भी मिले। परिवार और पैसों से जुड़ी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कुछ समय शांति से खुद के बारे में सोचने पर उलझनों का समाधान मिलेगा।

वृश्चिक– दिन सुखद रहेगा और घर की व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या रिसर्च के लिए विदेश जाने की कोशिशों में उम्मीद मिल सकती है। निवेश करने की योजना है, तो समय अच्छा है।

धनु– आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और फायदे के नए रास्ते खुलेंगे। लंबे समय से चल रही चिंता खत्म होने से मानसिक शांति मिलेगी। घर की व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे।

मकर– अपने सपने पूरे करने के लिए समय अच्छा है। कोशिशों के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ मिलने-जुलने की योजना बनेगी। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को उम्मीद दिखाई देगी।

कुंभ– दिन मिला-जुला रहेगा। लक्ष्य हासिल करने की कोशिशों में काफी सफलता मिलेगी। कुछ लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं, लेकिन अपनी योग्यता से उन्हें हावी नहीं होने देंगे।

मीन– फोन या ईमेल से जरूरी सूचना मिलेगी और कोई काम अच्छी तरह पूरा होगा। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी। विरोधी भी आपसे दोस्ती करने की पहल कर सकते हैं।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!