धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– लंबे समय से रुके काम थोड़ी कोशिश में पूरे हो सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका प्रभाव रहेगा। बच्चों की परेशानियां सुनने और उनका समाधान करने के लिए भी समय निकालें।

वृष– अपने निजी कामों और खुद की प्रगति पर ज्यादा ध्यान दें। अपनी प्रतिभा और योग्यता निखारने के लिए समय अच्छा है। पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका योगदान बना रहेगा।

मिथुन– समय भाग्य का साथ देने वाला है, लेकिन सही समय पर सही काम करना जरूरी होगा। फाइनेंस से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। दोस्तों या मेहमानों के आने से घर में अच्छा माहौल रहेगा और सभी साथ समय बिताएंगे।

कर्क– धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। छोटी परेशानियों के बावजूद काम पूरे होंगे और नए मौके भी मिल सकते हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह– किसी नई गतिविधि को लेकर उत्साह रहेगा। अनुभवी व्यक्ति से सही मार्गदर्शन भी मिलेगा। विद्यार्थी और युवा किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सिफारिश के बजाय अपनी मेहनत पर भरोसा रखें।

कन्या– आपकी कोशिश से कोई खास काम पूरा हो सकता है। व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। युवाओं को भविष्य से जुड़ी किसी योजना में सफलता मिलने के योग हैं।

तुला– खास संपर्कों की मदद से आपका कोई प्रयास सफल हो सकता है। घर की देखभाल और सुख-सुविधा की चीजों की खरीदारी में अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है।

वृश्चिक– परिवार के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इससे घर और कारोबार दोनों के लिए बेहतर फैसले निकल सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुकूल नतीजे मिल सकते हैं।

धनु– दिन का ज्यादा समय परिवार की व्यवस्था संभालने में बीतेगा। अपनी क्षमता और योग्यता से काम अच्छे तरीके से पूरे करेंगे। प्रॉपर्टी में किया निवेश भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है।

मकर– दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी समस्या का समाधान मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जमीन में निवेश की योजना है तो उस पर आगे बढ़ना फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुंभ– सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से कुछ उपलब्धियां मिल सकती हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसला लेने पर दिनचर्या बेहतर रहेगी। पुराना उधार दिया पैसा मांगने पर वापस मिल सकता है।

मीन– दिनचर्या व्यवस्थित रखने का असर व्यक्तित्व और सेहत दोनों पर अच्छा पड़ेगा। घर के रखरखाव की चीजों की ऑनलाइन खरीदारी हो सकती है। आय के साधन मजबूत होंगे। मनोरंजन से जुड़े कामों में भी समय बीतेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!