आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– किसी राजनीतिक या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आज आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। किसी खास समस्या का समाधान निकलने से राहत मिलेगी। व्यस्तता के बावजूद आप मित्रों और संबंधियों से संपर्क बनाए रखेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा।
वृष– पिछले कुछ दिनों की तुलना में आज राहत भरा समय रहेगा। चल रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है। किसी भी काम से पहले उसकी योजना और रूपरेखा बनाकर चलेंगे तो गलती होने की संभावना कम रहेगी और काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे।
मिथुन– यदि कोई पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या चल रही है, तो किसी मित्र की मदद से उसका समाधान मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मन को शांति और सुकून मिलेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है।
कर्क– संतान से जुड़ा कोई दायित्व पूरा होने से आपको सुकून मिलेगा। इससे आप अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे। खास लोगों के बीच उठना-बैठना होगा, जिससे आत्मविश्वास बढेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा।
सिंह– आज किसी खास व्यक्ति के माध्यम से उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं, इसलिए एक्टिव रहना जरूरी है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रॉपर्टी या संबंधित निवेश के लिए समय अनुकूल है।
कन्या– अनुभवी और प्रभावशाली लोगों से कई नई जानकारियां मिलेंगी, जिन पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाधाएं आने पर भी आप बातचीत और समझदारी से अपना काम निकलवा लेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने की संभावना है।
तुला– आपकी दिनचर्या और कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनी रहेगी। किसी भी काम को गंभीरता से सोच-विचार कर करेंगे तो लाभ जरूर मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से मानसिक संतुष्टि और राहत मिलेगी।
वृश्चिक– किसी भी असमंजस की स्थिति में वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। हर काम को योजना बनाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन या विदेश जाने का प्रयास कर रहे लोगों को कोई संभावना दिख सकती है।
धनु– आज दिन व्यवस्थित तरीके से बीतेगा। अपनी कार्यकुशलता और काबिलियत के दम पर कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी योजना पर काम आगे बढ सकता है। विद्यार्थी पढाई में एकाग्र रहेंगे।
मकर– यदि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के किसी काम के लिए प्रयासरत हैं, तो आज काम आसानी से बन सकता है। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे। युवा वर्ग को मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने से राहत मिलेगी। आप अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
कुंभ– ग्रह स्थिति बहुत अच्छी बन रही है, लेकिन इस अच्छे समय का लाभ आपकी कार्यकुशलता पर भी निर्भर करेगा। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस हो तो किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह जरूर लें। दिन के पहले हिस्से में आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
मीन– आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होने के संकेत हैं। यात्रा सुखद और फलदायक रह सकती है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। आप पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे। आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




