धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। कुछ समय से आपको जिस सुकून की तलाश थी, वह आपको हासिल होने वाला है। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। फँसे हुए पैसे को निकालने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद मिलेगी।

वृष– आज बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। आप अपनी मेहनत व प्रयासों द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल करने की कोशिश कर रहे हैं और आपको इस मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होने वाले हैं।

मिथुन– सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपनी क्षमता को और अधिक निखारने की कोशिश करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ निवेश संबंधी गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा। काफी समय से चली आ रही किसी समस्या से भी राहत मिलेगी। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क– परिवार में बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं।

सिंह पिछले काफी समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। जी तोड़ मेहनत करें। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी आपसी सामंजस्य से दूर हो जाएंगी और संबंध पुनः मधुर बनेंगे।

कन्या– आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें।

तुला– घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक– मित्रों अथवा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी धार्मिक संस्था संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।

धनु– व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी तथा दैनिक कार्य व्यवस्थित रूप से संचालित होते रहेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ में मुलाकात का दौर रहेगा। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे। कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।

मकर– बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिलने से चिंता दूर होगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कोई रुकी हुई गतिविधि दोबारा शुरू हो सकती है, सिर्फ उचित समय का सदुपयोग करने की जरूरत है।

कुंभ– युवाओं को अपने करियर से संबंधित किए गए प्रयासों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने लिए और परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। कुछ पारिवारिक महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा।

मीन– कई तरह की गतिविधियों में आपकी उपस्थिति बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष समाचार मिलने से राहत मिलेगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!