धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा कोई काम व्यवस्थित तरीके से पूरा हो सकता है। दिनभर कई गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी और आप सभी जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभा लेंगे। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने या गुरुजनों से मिलने का कार्यक्रम भी बन सकता है। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत बना रहेगा।

वृष– आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। घर या प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी योजना आज आगे बढ़ सकती है। परिवार में भी सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन में राहत बनी रहेगी।

मिथुन– घर में अनुशासित और व्यवस्थित माहौल रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां गंभीरता से निभा पाएंगे। जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कई परेशानियों का समाधान आसानी से मिल सकता है। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।

कर्क– आज आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे मानसिक शांति और संतुष्टि बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ने से लाभदायक अनुबंध या नए अवसर मिल सकते हैं। युवा अपने करियर और पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह– दिन शानदार रहेगा। जिस काम का लंबे समय से इंतजार था, वह पूरा हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने में आपका विशेष ध्यान रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीरता से मेहनत करेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।

कन्या– यह समय भावुकता छोड़कर प्रैक्टिकल तरीके से काम करने का है। इससे आपके काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। भविष्य की योजनाओं पर भी गंभीर चर्चा होगी। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर से खुशी भरा माहौल बनेगा। मानसिक संतुलन बना रहेगा।

तुला– आपका कोई सपना पूरा होने के करीब है। सिर्फ मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने की जरूरत है। स्थान परिवर्तन से जुड़ी योजना पर काम शुरू हो सकता है। युवाओं का कोई प्रोजेक्ट समय पर पूरा होगा। दिन उपलब्धियों वाला रह सकता है।

वृश्चिक– किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसकी योजना और रूपरेखा जरूर तैयार करें। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नए संपर्क और जनसंपर्क बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।

धनु– संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे दिन सकारात्मक रहेगा। फाइनेंस और निवेश से जुड़े फैसलों के लिए समय अनुकूल है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए रचनात्मक कामों में समय बिताएं। ऑनलाइन शॉपिंग और मनोरंजन में भी समय निकलेगा। मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ– मन को शांत रखकर काम करेंगे, तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में चल रहा मनमुटाव दूर करने का सही समय है। भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान कामों पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट में बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन– दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। मुश्किल कामों को भी शांति और समझदारी से पूरा कर पाएंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!