आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करेंगे और यह बदलाव आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
वृष- घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त या जगह बदलने से जुड़े कामों की योजनाएं बनेंगी। इसलिए कोशिश करते रहें।
मिथुन- कोई शुभ समाचार मिलेगा और खास काम बन जाने से मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता भी मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई मामला रुका हुआ है, तो आज उस पर ध्यान दें।
कर्क- किसी खास काम के लिए की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। सही कोशिशों से आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर होगी। कोई निवेश संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। संतान की विदेश जाने से जुड़ी कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति का सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
सिंह- समय अनुकूल है। इस अच्छे समय का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करें। किसी महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस पर गंभीरता से काम करें। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी होगी।
कन्या- दिन में कुछ समय अपने मनपसंद कामों में बिताने से आप खुद को ऊर्जावान और खुश महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। साथ ही, आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से भी रूबरू करवाएगा।
तुला- सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। आज आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ लोगों से संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ भी फायदेमंद मुलाकात होगी। घर में धार्मिक काम करवाने के लिए योजना बन सकती है। किसी समाज सेवी संस्था से जुड़ना आपको खुशी और शांति देगा।
वृश्चिक- बुजुर्गों का मान-सम्मान और आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद और सहयोग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे जरूर निभाएं, आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा।
धनु- समय के अनुसार अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली में बदलाव करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और रुतबा और ज्यादा बढ़ेंगे। साथ ही आप अपनी फिटनेस पर भी समय दे पाएंगे।
मकर- परिवार से संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। आसपास की सामाजिक गतिविधियों में भी आपका सही योगदान रहेगा। युवाओं को कोई नौकरी मिलने का प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ- आज कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। लेकिन सभी काम आसानी से बनने की वजह से खुश भी रहेंगे। सामाजिक या सोसाइटी से संबंधित गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और पहचान भी बढ़ेगी।
मीन- कुछ समय समाज सेवी संस्था या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बिताएं। इससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। रुके हुए काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान लगाएं। कहीं से रुकी हुई पेमेंट की वापसी हो सकती है।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




