धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष- अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है, तो आज उससे संबंधित कार्य हो सकता है। मेहनत करते रहें, क्योंकि उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। बच्चों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलेगा।

वृष- घर में बदलाव संबंधी कोई योजनाएं बनेगी और किसी नतीजे पर भी पहुंचेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आज आपका कोई रुका हुआ काम भी सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। सुकून पाने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं।

मिथुनव्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। साथ ही आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की सराहना होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।

कर्कघर के किसी मुद्दे को लेकर परिवार में विचार-विमर्श होगा और इसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने से थकान और व्यस्तता भरी जिंदगी से राहत मिलेगी। संतान के विवाह के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

सिंह- अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज किसी सरकारी सेवारत व्यक्ति की मदद से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी खास योजना पर चर्चा होगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको शांति और सुकून मिलेगा।

कन्या- आज आपके किसी प्रयास को सफलता मिलने वाली है और मनचाहे तरीके से काम भी होगा। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। ये संपर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों के लिए समय शुभ चल रहा है।

तुला- अनुकूल ग्रह स्थिति है, लेकिन सफलता हासिल करनी है, तो खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखना होगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अच्छी ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात और वार्तालाप होगी, आपको अपनी योजनाएं क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। आप अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखें। विद्यार्थी और युवा अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहें।

धनु- धनु राशि के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे। आपकी भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण तरक्की में सहायक रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंध में चल रहे गिले-शिकवे दूर करने का समय है।

मकर- दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आपका प्रबंधन सराहनीय रहेगा। सिर्फ भावुकता की बजाय अपने बुद्धिबल और कार्यक्षमता का ज्यादा उपयोग करें। अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास महसूस करेंगे।

कुंभ- कुंभ राशि के लिए ग्रह स्थिति सकारात्मक है। अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखें, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

मीन- ज्यादा भावुकता की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे, इसलिए कोई भी निर्णय दिल की अपेक्षा दिमाग से लें, तो अच्छा होगा। हालांकि अपनी कार्यक्षमता के दम पर महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। रिश्तेदारों का घर में आगमन और वार्तालाप से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!