धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेष– घर की देखरेख और सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवारजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। कहीं से अच्छी तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है।

वृष– आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।

मिथुन– दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशनुमा माहौल बनेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक भी रहेगी।

कर्क– अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचानें। समय अनुकूल है, सिर्फ उसका सही सदुपयोग करने की जरूरत है। कुछ समय बागवानी करने और प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।

सिंह– व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने रुचि के कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।

कन्या– दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। परिवारजनों के साथ घर में बदलाव तथा रखरखाव संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रही कोई भी समस्या सुलझाने का अनुकूल समय है।

तुला– घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। संपर्कों के माध्यम से नई-नई जानकारियां और संभावनाएं मिलेंगी। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।

वृश्चिक– पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु उसके परिणाम भी बेहतरीन ही मिलेंगे।

धनु– धनु राशि के लोग अपने अधूरे पड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून और शांति बनी रहेगी। इस समय आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे।

मकर– घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ– दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही हो सकती है। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।

मीन– वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कोई बेहतरीन सलाह मिल सकती है। जिससे आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभा लेंगे। किसी तरह का भी रिस्क लेने से आप नहीं डरेंगे।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!