धर्म

आज का राशिफल (पंडित अशोक भारद्धाज)

मेषसोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण लोगों से मेलजोल बढ़ेंगे और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो आज प्रयास करने पर वसूल हो सकती है।

वृष- आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा से कोई विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके लिए हितकर रहेगा।

मिथुनअनुकूल समय है, लेकिन उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। अगर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बनाई है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय है।

कर्ककिसी अनुभवी अथवा प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। अगर स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास चल रहे हैं, तो आज कोई उम्मीद नजर आएगी।

सिंहकिसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप खुद को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की ऑनलाइन खरीदारी भी संभव है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर कुछ खास नियम अवश्य बनाएं।

कन्या अपनी किसी खास योजना को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। इससे आपको मानसिक सुकून और शांति मिलेगी।

तुलाफाइनेंस संबंधी गतिविधियां सही समय पर होती जाएंगी और आर्थिक समस्या हल हो जाने से सुकून मिलेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।

वृश्चिकघर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आप को उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। लोगों से मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे।

धनुरुकी हुई या बाधित गतिविधियों को शुरू करने में किसी की मदद मिलेगी। अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि ये आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। कोई नई जानकारी भी हासिल होगी।

मकर पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस समय लाभ संबंधी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रखेंगे।

कुंभखुशनुमा दिन व्यतीत होगा। आप आराम करने और परिवार के साथ दिन व्यतीत करने के मूड में रहेंगे, कोई शुभ समाचार मिलेगा। राजकीय संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं और वार्तालाप इसका उचित माध्यम है।

मीनपिछले काफी समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी। युवा वर्ग किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था आपके व्यवहार में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

 

EDITED BY- HARLEEN KAUR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!