
जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बता दें कि होली के त्यौहार को लेकर कुछ प्रबंध किए गए है। शहर के व्यापारियों ने मिलकर निर्णय लिया है कि 4 मार्च को जालंधर के 13 प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक मार्केट पूरी तरह बंद रहेंगे। यह फैसला होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि दुकानदार और उनके कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्योहार का आनंद ले सकें।
बंद रहने वाले प्रमुख बाजार
4 मार्च को बंद रहेंगे:
शेरे पंजाब मार्केट
भगत सिंह चौक मार्केट
आहूजा मार्केट
फगवाड़ा गेट मेन मार्केट
कृष्णा मार्केट
सिद्ध मार्केट
मिलाप चौक मार्केट
प्रताप बाग मार्केट
रेलवे रोड मार्केट
चहार बाग मार्केट
जगदंबे मार्केट
इन बाजारों में मुख्य रूप से इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल एक्सेसरीज़, कंप्यूटर उपकरण, एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरण मिलते हैं।
बाजार बंद रखने का यह निर्णय व्यापारियों की बैठक में लिया गया। उनका कहना है कि पूरे साल की व्यस्तता के कारण त्योहारों पर भी उन्हें पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, इसलिए इस बार सभी बाजार सामूहिक रूप से बंद रखे जा रहे हैं।
व्यापारी ग्राहकों से अपील कर रहे हैं कि वे 4 मार्च से पहले अपनी आवश्यक खरीदारी पूरी कर लें। 5 मार्च से सभी बाजार सामान्य रूप से खुल जाएंगे।
EDITED BY- HARLEEN KAUR




